चाकघाट रीवा से प्रमोद बाबू।जिले के वर्तमान कलेक्टर द्वारा एक तरफ जहां आम जनता का शोषण करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को सचेत किया जा रहा है और कार्यवाही की जा रही है वहीं चाकघाट नगर परिषद अंतर्गत में बॉर्डर रोड की जो मुख्य सड़क पर बनाई जा रही बहु प्रतिक्षित मुख्य नाली निर्माण में घटिया स्तर के बालू सहित निर्माण सामग्री प्रयोग कर कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है।देखा गया हैकि बालू गिट्टी सहित निर्माण सामग्री भी मानक स्तर की नहीं उपयोग की जा रही है। नाली में लगने वाली सरिया एवं उसकी दूरी देखकर ऐसा लगता है कि नाली का निर्माण महज औपचारिकता है। जिस बालू से लोग अपने घर की कच्ची दीवार भी नहीं बनवाते ऐसे नदी के लोकल बालू से आरसीसी की ढलाई का काम किया जा रहा है। कोई देखने वाला नहीं है।महज औपचारिकता है नाली का निर्माण। जिसे कागजों में सबसे मजबूत होने का दर्जा भी दिया जा सकता है। उधर इस दावत चाकघाट नगर परिषद अध्यक्ष विभव जायसवाल से दूरभाष पर जानकारी ली गयी तो उन्होंने कहा कि अगर जन शिकायत पर जांच होगी और अगर मानक के अनुरूप कार्य में गड्वडी है तो हमारा कहना है कि जो कार्य हो वह ठोस हो उधर स्थानीय लोगों ने नगरपरिषद चाकघाट के जिम्मेदार लोगों को घटिया निर्माण में अहम भूमिका निभाने काआरोप लगाते हुते जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है
