शंकरगढ़ वन रेंज में वन भूमि अतिक्रमण हटाने के अभियान से हड़कं
। (प्रमोद बाबू झा) शंकर गढ़ प्रयागराज , शकरगढ़ वन रेंज अंतर्गत उप प्रभागीय वन अधिकारी प्रयागराज के नेतृत्व में वन भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया गया। शनिवार को इस अभियान के अंतर्गत लौंदखुर्द ग्राम में 4 बीघा, कंचनपुर ग्राम में 12 बीघा एवं जूही ग्राम में 5 बीघा वन भूमि जो कुछ लोग अवैध कब्जा कर खेती करते थे उसको अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उपरोक्त कार्यवाही में क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकरगढ़,क्षेत्रीय वन अधिकारी मेजा, क्षेत्रीय वन अधिकारी करछना के साथ साथ शंकरगढ़ वन रेंज के समस्त स्टॉफ भी मौके पर मौजूद रहे । क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकरगढ़ के द्वारा बताया गया कि जहाँ कही भी वन भूमि में अवैध अतिक्रमण/ खेती हैं उन्हें खाली कराने की कार्यवाही मिशन मोड में की जा रही हैं तथा पूर्व में हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर सम्बंधित को नोटिस दी जा रही हैं किसी भी प्रकार के नये अतिक्रमण के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की रणनीति अपनाते हुए कार्यवाही भी की जा रही हैं। उधर इस कार्यवाही से छेत्र में हड़कंप मचा है आगे देखना है कि जिस तरह और भी वन भूमि जिसमें तमाम लोगों द्वारा कब्जा किया है यह अभियान कितना सफल होगा यह आगे मालुम होगा
