यमुनापार:गांव की मिट्टी से निकला संकल्प

यमुनापार प्रयागराज/गांव की मिट्टी से निकला संकल्प,
राहुल सिंह बघेल का 7 -8 वर्षों का संघर्ष हुआ सफल !गांव की मिट्टी से निकला हुआ सख्श, आज किसी पहचान का मोहताज नहीं।
हम बात कर रहे हैं अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझियारी कला बघोलवा निवासी राहुल सिंह बघेल की, जिन्होंने विगत 7 -8 वर्षों से प्रतीक्षित सड़क के निर्माण के लिए, शासन-प्रशासन से लगातार संघर्ष किया।

उनके अथक प्रयासों और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम आज ग्रामीणों के सामने है ,सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है।
स्वयं राहुल सिंह बघेल ने निर्माण स्थल का अवलोकन किया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मिलकर कार्य को गुणवत्ता और गति के साथ पूर्ण करने का आग्रह किया।

यह वही राहुल सिंह बघेल हैं, जिनके सामने वर्षों से भूमि उपलब्ध न होने के कारण सड़क निर्माण में बाधा आ रही थी। उन्होंने अपने परिवार के साथ बैठकर सामाजिक हित में बड़ा निर्णय लिया और सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि स्वेच्छा से देने की अपील की।
उनकी बात को परिवार और ग्रामीणों ने सहर्ष स्वीकार किया।

जहां जितनी भूमि लोक निर्माण विभाग को आवश्यक थी, वहां पीडब्ल्यूडी को स्वयं स्वेच्छा से जमीन उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों ने भी उनके इस नि स्वार्थ कदम की खुलकर प्रशंसा की।
यह उदाहरण साबित करता है कि जब गांव के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी होती है, तो परिवर्तन निश्चित है।

राहुल सिंह बघेल ने यह सिद्ध कर दिया कि सेवा, समर्पण और संवाद से वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान संभव है।
उनके प्रयासों से आज क्षेत्र विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहा है।
यह कदम न केवल सड़क निर्माण का प्रतीक है, बल्कि आदर्श ग्राम पंचायत की ओर बढ़ता हुआ मजबूत प्रयास भी है।

समस्त ग्रामीणों एवं मित्रों की ओर से राहुल सिंह बघेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी, आदित्यनाथ जी का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया है, जिनके नेतृत्व में क्षेत्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

यह उपलब्धि पूरे जिला पंचायत क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
जब जनभागीदारी और प्रशासनिक सहयोग एक साथ कदम बढ़ाते हैं, तो गांव स्वच्छ, समृद्ध और आदर्श, पंचायत की श्रेणी में अग्रणी भूमिका निभाने लगता है।

Related posts

Leave a Comment