वरिष्ठ अधिवक्ता लेखक एवं साहित्यकार पंडित रामलखन शुक्ल के अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण 26 को

यमुनापार प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा/
मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सीमा पर बसे जोरवट ग्राम में प्रयागराज के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अधिवक्ता पं. रामलखन शुक्ल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित अभिनंदन ग्रंथ का लोकार्पण समारोह 26 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 4 बजे न्यू एरा पब्लिक स्कूल, ग्राम-जोरवट, पोस्ट-खीरी, प्रयागराज के प्रांगण में संपन्न होगा।आयोजकों के अनुसार, यह अभिनंदन ग्रंथ लोकार्पण कार्यक्रम क्षेत्र के साहित्यकारों एवं उनके परिजनों के सहयोग से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. कृष्ण बिहारी पाण्डेय (पूर्व कुलपति एवं अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग) सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। साथ ही, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, श्री सुरेश चन्द्र त्रिपाठी (पूर्व शिक्षक विधायक) तथा श्री देवेंद्र मिश्र (पूर्व अध्यक्ष, बार काउंसिल) भी समारोह में शामिल होकर अपने विचार व्यक्त करेंगे।समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा अभिनंदन ग्रंथ का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा तथा पं. रामलखन शुक्ल के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों, बुद्धिजीवियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र कुमार मिश्र ने हमारे संवाददाता कमलेश्वर सिंह राठौड़ को बताया कि यह आयोजन साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे नई पीढ़ी के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे

Related posts

Leave a Comment