सरसेडी बिद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों का हुआ सम्मान सम्मान ।।

 यमुनापार से प्रमोदबाबू झा। ग्राम सभा कंपोजिट विद्यालय सरसेंडी में वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक-अध्यापक संगोष्ठी व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी विकास यादव सम्मिलित होकर प्रधानाचार्य के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान समाज सेवी विकास यादव ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की विद्यालय परिवार को इस सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण किया तथा विदा ले रहे बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान किया।
इस गरिमामय आयोजन में सरोज यादव कंचन सिंह प्रीति श्रीवास्तव रेखा विजय सोनकर मोहित मनोज तिवारी राजेश धुरिया मुन्ना गौतम राकेश सोनकर प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं गाँव के सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।

Related posts

Leave a Comment