नैनी करमा रोड पर घोघापुर गाव का मुख्य मार्ग जल जमाव से बाधित।यमुनापार प्रयागराज।नैनी करमा मार्ग पर घोघापुर गाव की मुख्य सडक पर पानी भरा है जिससे गांव को लोगो को आवागमन मे भारी समस्या हो रही है इस बावत गांव के नागरिको की बातो को सच माने तो नगर निगम अंतर्गत यहा की आवागमन ब्यवस्था नही सुधारी जा रही है पहले बङका नाई हरिजन बस्ती का पानी तालाब मे जाता था मगर गांव के शोरेपुस्त चाहर दीवारी बना लिये और तालाब पर कब्जा करने मे लगे है जिससे नापदान का पानी भी सडक पर बहता है पहले तालाब मे जाता था मजे की बात यह है कि 40 फिट की सडक होने के बाद भी लोगो को जल जमाव मे बारिस के मौसम मे पिछले कई दिन से आवागमन की समस्याओ का सामना करना पङता है स्कूल जाने के लिये बच्चो को परेसानी है पानी निकासी अवरुद्ध है नागरिको ने इस बावत बर्तमान मेयर सहित जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुये समस्या का तत्काल निदान जरूरी वताया
