- (
प्रमोद बाबू झा /विकासपटेल)शंकरगढ़(प्रयागराज) गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों पर शंकरगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी प्रभाष पटेल ने कहा कि अहमदाबाद से टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही अचानक एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया । इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए रानीगंज स्थित निर्माणाधीन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल में मंगलवार को 2 मिनट का मौन धारण कर गहरा दुःख जताया । निर्माणाधीन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल में मृतकों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई । गुरुवार की दोपहर एयर इंडिया के विमान ने 242 लोगों के साथ उड़ान भरी थी । तो वहीं शंकरगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों में अचानक प्लेन क्रैश हो गया और एक बड़े धमाके के साथ सब कुछ जलकर खाक हो गया । दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि लोगों की लाशें तक पहचानने में नहीं आई । इसी प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे और उनका भी निधन हो गया । प्लेन जहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ वहां चिकित्सकों के आवास थे जिसके कारण प्लेन में सवार लोगों के अलावा आम लोग भी इस दुर्घटना की जद में आ गए और काल का शिकार हो गए । हालांकि इस दुर्घटना में प्लेन में सवार केवल एक व्यक्ति जीवित बच पाया । जिसका उपचार चल रहा है । लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं । यह हादसा बहुत ही दुखद है । इस दुर्घटना को लेकर शंकरगढ़ की वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि साल 2025 हम भारतीयों के लिए मुश्किलों से भरा रहा है । पहले पहलगाम हमला, फिर आईपीएल समाप्ति पर भगदड़ और अब ये प्लेन क्रैश सारी घटनाओं में न जाने कितने मासूमो की जान चली गई । वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आने वाला समय देश और देशवासियों के लिए सुखद हो ।
