प्रयागराज।मध्य निषेध विभाग एवं लायंस क्लब प्रयागराज (गौरव) के तत्वावधान में 26जून को प्रातः काल 8:30 बजे सुभाष चौराहा सिविल लाइन प्रयागराज में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें नशा करने पर संबंधित व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं परिवार में होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया इसके साथ संस्थाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं मद्य निषेध जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदर्शनी का आयोजन मद्य निषेध विभाग द्वारा किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री चारुल मिश्रा, छेत्रीय मध्य निषेध अधिकारी प्रयागराज सहायक क्षेत्रीय मध्य निषेध अधिकारी, प्रयागराज ,पवन कुमार पांडेय प्रभारी निरीक्षक, यातायात पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, अध्यक्ष लायंस क्लब प्रयागराज (गौरव) जी0पी0 श्रीवास्तव, अध्यक्ष जन सेवा संस्थान रसूलाबाद, प्रयागराज सहित स्कूल के छात्र- -छात्राएं अधिक संख्या में गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे
