
वही नगर पंचायत शंकरगढ़ सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती नेकहा "धर्मो रक्षित रक्षितः" को चरितार्थ करने वालीं पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर को नमन् करता हूं। जिनका गौरवगान करने का अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दिया। अहिल्याबाई होल्कर का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा सुशासन सुरक्षा को समर्पित रहा।
शंकरगढ़ नगरपंचायत सम्मेलन की मुख्य वक्ता महिला मोर्चा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अर्चना शुक्ला ने कहा अहिल्याबाई होल्कर जैसा कुशल शासक ना कभी मिला ना कभी मिलेगा। जिन्होंने विषम परिस्थितियों में सत्य-धर्म-न्याय से विना विचलित हुए प्रजा सेवा को अपना कर्तव्य समझा।
कार्यक्रम को जिला भाजपा नेता गंगाप्रसाद मिश्र, जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार, राजेश धनगढ,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र पाण्डेय, आशीष सिंह, प्रदीप पांडेय,अजय सिंह, आनन्द तिवारी,नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छेदीलाल कोटार्य ने सम्बोधित किया । शंकरगढ़ की
अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल ने करते हुए आभार जताया। संचालन आईटी जिला प्रमुख यमुनापार सतीश विश्वकर्मा ने किया। स्वागत सम्बोधन कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुशल जैन ने किया। इस अवसर पर, उमा वर्मा,मंसुरिया दीन वर्मा, रत्नाकर त्रिपाठी, कमलेश आदिवासी,सुमित त्रिपाठी, मुन्ना मिश्रा, डाँ सत्य रंजन समंद्दर,रामजतन बंसल,अरूण सिंह, युवराज सिंह आदि रहीं। वहीं स्वच्छता ग्राहियों में प्रमाणपत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।