जौनपुर, भारत विकास परिषद की परिकल्पना”स्वस्थ-समर्थ-संस्कारित भारत, शिवकुमार

जौनपुर,

भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा सर्वप्रथम प्रौढ- साधना प्रकल्प के अंतर्गत हिन्दू साम्राज्य दिनोंत्सव का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर बारीनाथ में आयोजित की गई। शाखाध्यक्ष शिवकुमार ने कहा शिवाजी महाराज को राज्याभिषेक के समय छत्रपति की उपाधि दी गई छत्रपति का अर्थ है संप्रभु और सर्वशक्तिमान। मुख्य वक्ता के रूप मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर के (जिला सामाजिक सदभाव जौनपुर) श्री अविनाश जी शिवाजी महराज के जीवन का विस्तार से वर्णन किया।
छत्रपति शिवाजीराजे भोसले भारत के एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे जिन्होंने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। इसके लिए उन्होंने मुगल साम्राज्य के
शासक औरंगज़ेब से संघर्ष किया। सन् 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग प्रचारक (RSS)श्री रामेश्वर सिंह ने बताया कि उस समय हिन्दुओ को जागरूक करने के जगह जगह रामलीला मंचन किया जाता था।नगर संघचालक श्री धर्मवीर मोदनवाल जी हिन्दुओ को संगठित होने की बात कही। कार्यक्रम मे प्रान्तीय नशा मुक्ति प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, अतुल जायसवाल,डा• ब्रहमेश शुक्ल, मनीष नारायण,सतेंद्र अग्रहरी,अतुल सिंह,अनिल जायसवाल,अजय गुप्ता, अजयनाथ, आनंद साहू,सुनील जायसवाल,पंकज श्रीवास्तव, मूलचन्द्र सेठ,मुन्ना लाल,सिद्धार्थ,जिलाजीत,संजीव शाह, अंशुमान सहित तमाम सम्मानित बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अवधेश गिरी, आभार रामरतन सोनी ने किया।

Related posts

Leave a Comment