नगर पंचायत शंकरगढ़ में कैबिनेट मंत्री, सांसद ,विधायक ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक कर कमल खिलाने की अपील किया

शंकरगढ(प्रमोद बाबू झा चंद्रमणिमिश्र)हजारो लाखो कार्यकर्ताओ के त्याग तपस्या वलिदान से बनी यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विचाधारा के लिए लड़ते है। भाजपा का कार्यकर्ता पद और टिकट के लिए नाराज होना पाप समझता है। भाजपा का कार्यकर्ता मातृभूमि के सम्मान के लिए मोदी-योगी को मजबूत करने के लिए अपने सुखो का परित्याग करता है। तभी केन्द्र की मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए की समाप्ति कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को पूरा करते है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण होता है। हिन्दू मुस्लिम दोनो मिलकर खुशियां बनाते हैं उक्त बातें शनिवार को शंकरगढ़ नगरपंचायत चुनाव में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनाव के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। आगे श्री सिंह ने सरकार की अनेको उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हर गली मुहल्ले मे आवास, शौचालय व कोरोना कालं मे राशन दवा का प्रबंधन सरकार की सैकड़ों योजनाओं से जनता भाजपा की ट्रिपल सरकार नगरों मे भी बनाना चाहती है। श्री सिंह ने कहा मै आप सब के चरणों मे वंदन करने आया हूं। आप सब को देखकर लगता है की यहां कमल खिलेगा और यह सीना ठोककर कहता हूं। अंत मे सभी को माता-पिता की सेवा के साथ पांच विन्दुओ पर सुझाव देकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अन्जू देवी को देवतुल्य कार्यकर्ताओं को माथा टेक प्रणाम करने पर आशीर्वाद दिया और दिलाया।
सांसद प्रो.रीता बहुगुणा जोशी व विधायक बारा डां बाचस्पति ने भी नगर के जल आदि समस्याओं से अवगत करा मतदाओ से कमल खिलाने की अपील किया। जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ने समापन सम्बोधन कर आभार जताया। संचालन नगर संयोजक जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी ओंकार नाथ केसरी,नगर प्रभारी सुबोध सिंह, वरिष्ठ नेता विभूति नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,मंडल प्रभारी मनोज पासी, कमलेश त्रिपाठी,अश्वनी पटेल, पुष्पराज सिंह,मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल,शतीश विश्वकर्मा, सुभाष सिंह पटेल, अरूण सिंह,कुशल जैन,रोहित केसरवानी,जगत शुक्ला,बन्दना सिंह,सुधा गुप्ता, गोपाल दास गुप्ता,गुड्डा मिश्र,रतन केसरवानी,अरूण सिंह,अखिलेश सिंह, धर्मराज पाल,सुजीत केसरवानी,राम खेलावन गुप्ता,गोपाल दास गुप्ता आदि के साथ सभी सभासद प्रत्याशी,संयोजक,प्रभारी,बूथ अध्यक्ष,पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment