
प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा ,तीर्थ पुरोहित गंगा महासभा के संयोजक धीरज कुमार शर्मां के नेतृत्व में प्रातः स्मरणीय परम आदरणीय (स्वात्रंत्ता सेनानी) श्री त्रिभुवन नाथ शर्मा मास्टर साहब जी की पुण्य स्मृति में 51वां भंडारा संगम अपर मार्ग स्थित सेक्टर नं 1 पर श्री त्रिभुवन आश्रम शिविर में आयोजित किया गया जिसमें शहर के तमाम बुद्धिजिवी एवं तीर्थयात्री स्नानार्थी शामिल हुए, उक्त आयोजन में प्रमुख रुप से हर्षवर्धन बाजपेई, लाल साहब, डाक्टर रमेशचन्द्रा, ललित शर्मा,महेंद्र नाथ, पुष्पराज करवरिया, नागेश्वर मिश्रा,कमल शर्मा, विवेक तिवारी,कान्हा गुरु ,शैलम शर्मा एवं विश्व हिंदू महासंघ के तमाम कार्यकर्ता गण शामिल हुए, धीरज कुमार शर्मां ने बताया सर्वप्रथम शांति पाठ एवं कम्बल वितरण किया गया ,उसके पश्चात भोजन भंडारा किया गया