प्रयागराज/शंकरगढ़ प्रयागराज। यमुनापार के शंकर गढ़ नारीबारी आस पास क्षेत्र में इन दिनों कथित रूप से अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी केंद्रों और झोलाछाप क्लीनिकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर बिना आवश्यक अनुमति, पंजीकरण और निर्धारित मानकों के स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों में योग्य चिकित्सकों और प्रशिक्षित तकनीशियनों की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कुछ केंद्रों पर बिना विशेषज्ञ सलाह के जांच और उपचार किए जा रहे हैं, जिससे गलत रिपोर्ट और गलत इलाज का जोखिम बढ़ जाता है लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित स्वास्थ्य विभाग या संबंधित क्लीनिकों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है। उधर नारीबारी चौखटा आस पास क्षेत्र में यही कहानी है आगे कौन कहां गोरखधंधा कर रहा है मीडिया इस संदर्भ में भी सक्रिय है आम जनता का शोषण करने बालो पर पूरी निगाह है और एक एक की पोल खुलेगी जो शासन प्रशासन की आंख में धूल झोंक रहे हैंनागरिकों ने प्रशासन से नियमित निरीक्षण, लाइसेंस की जांच और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की भी मांग की है।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सभी क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों की जांच करे तथा जो संस्थान बिना वैध अनुमति या निर्धारित नियमों के विरुद्ध संचालित पाए जाएं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
