बारां विधायक डा वाचस्पति ने जनता को दिया भावुक संदेश। गौहनिया में हुआ जन्म दिवस पर कार्यक्रम ।

प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा। बारा विधायक डा वाचस्पति का जन्मदिन केवी कान्वेंट स्कूल गौहनिया में मंगलवार को समर्थकों के बीच मनाया गया इस दौरान अपना दल और भाजपाई सहित भारी तादाद में लोगों ने बिधायक को बधाई दी इस दौरान विधायक डा वाचस्पति ने जनता से भावुक सन्देश में कहा मेरी बारा विधानसभा की देवतुल्य जनता, सम्मानित वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों, युवा साथियों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं प्रिय मित्रों,

मेरे जन्मदिवस के अवसर पर गौहनिया स्थित हमारे एम. वी. कॉन्वेंट स्कूल में आप सभी ने जिस आत्मीयता, स्नेह और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया, उससे मैं अत्यंत भावुक और अभिभूत हूँ।

आप सभी का अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। यह जन्मदिन केवल मेरा नहीं, बल्कि हम सबके बीच बने अटूट विश्वास, आत्मीय संबंध और जनसेवा के साझा संकल्प का उत्सव बन गया। आप सभी की उपस्थिति ने यह विश्वास और मजबूत किया कि बारा विधानसभा का प्रत्येक परिवार मेरा अपना परिवार है।

मैं विश्वास दिलाता हूँ कि जिस प्रेम और भरोसे से आपने मुझे हमेशा सम्मान दिया है, उसी विश्वास को मैं अपने कर्म, ईमानदारी और निरंतर जनसेवा से और अधिक मजबूत करने का प्रयास करता रहूँगा। क्षेत्र के विकास, हर घर की खुशहाली और प्रत्येक नागरिक के सम्मान के लिए मेरा संघर्ष और समर्पण निरंतर जारी रहेगा।

मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। आपका यह स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी, सबसे बड़ी प्रेरणा और सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर बाचस्पति ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मधु वाचस्पति सहित परिजनों और समर्थकों के बीच केक काटकर पारंपरिक रूप से जन्म दिन को मनाया

Related posts

Leave a Comment