शंकरगढ़ बन रेज अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वृक्षारोपण के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

शंकर गढ़ से प्रमोद बाबू झा चंद्र मणि मिश्र।वृक्षारोपण कार्यक्रम के शंकरगढ़ वन रेंज अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश शासन की मनसा के अनुरूप शंकरगढ़ वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार के दिशा निर्देश में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं में वृक्षारोपण जन जागरण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 12/07/2026 को इसके तहत सड़वा खुर्द भेलाव लखनपुर एवं वनरेज कार्यालय शंकरगढ़ में वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के द्वारा क्षेत्र के जागरूक किसानों के द्वारा वृक्षों को लगाने हेतु जागरूक किया गया “वृक्षारोपण महायज्ञ 2026” अभियान के तहत शंकरगढ़ रेंज के अंतर्गत ओसा वन ब्लॉक वर्ष 2026 में बारा विधायक डा वाचस्पति, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री अजय कुमार शुक्ला, , मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह, उपजिलाधिकारी बारा श्री गणेश कुमार कनौजिया, क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री अजय कुमार द्वारा पीपल, पाकड़, कंजी, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया । इस अवसर पर शंकरगढ़ वन रेंज के इस दौरान संजय कुमार मौर्य आकाश कुमार कुशवाहा महेंद्र कुमार पंकज चंदन सिंह चंद्र प्रकाश मिश्रा सत्येंद्र सिंह यादव जितेंद्र कुमार पटेल नरेंद्र कुमार पटेल प्रिया सिंह महंत लाल सहित वनकर्मी मौजूदरहे
इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने कहा कि जिस तरह से वर्तमान सरकार के द्वारा पर्यावरण प्रदूषण को दुरुस्त करने हेतु वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है यह निश्चय ही हम लोगों के लिएप्रेरणादाई है इस महा अभियान में किसान मजदूर सहित सभी की सहभागिता आवश्यक है

Related posts

Leave a Comment