शंकर गढ़ प्रयागराज!वन क्षेत्र कचरी मेंपर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से शंकर गढ़ वन क्षेत्र में पौधरोपण बारा विधायक डॉ. वाचस्पति के मार्गदर्शन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान
वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार , डॉ. विनोद त्रिपाठी (सावित्री नर्सिंग होम), विजय कुमार निषाद उर्फ श्यामू जी (विधायक प्रतिनिधि), इंजी. राम जतन बंसल (मीडिया प्रभारी, व्यापार मंडल) एवं अन्य विभागीय अधिकारीगणों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं, इसलिए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण अभियान में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार के शंकर गढ़ वन रेंज अंतर्गत लगातार वन संरक्षण के प्रति जन जागरूकता अभियान चालू है और विधायक सहित प्रबुद्ध जन भी सहभागिता कर रहे है
