थाना शंकरगढ़ परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

शंकरगढ़, प्रयागराज । आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना शंकरगढ़ परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा ने की, जबकि थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे के दिशा-निर्देश में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
बैठक में धर्म गुरुओं क्षेत्र के ताजियादारों, सभासदों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।  वैठक में आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गयी । इस दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन मुहर्रम पर्व को शांति  और सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्धता की वात कहीं  बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया

Related posts

Leave a Comment