नारीबारी शंकरगढ से प्रमोद बाबूझा.चंद्रमणिमिश्र,दुर्गा पूजा दशहरा के मद्देनजर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चौकी नारीबारी मे शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई
इस दौरान थाना प्रभारी शंकरगढ़ यशपाल सिंह ने आपसी भाईचारा और सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नया दुर्गा पंडाल न बनाने का निर्देश दिया।चौकी प्रभारी रमेश कुमार सिह ने कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्द से दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहार मनाएं। कहीं भी दुर्गा पंडाल बिजली के तारों या खंभों के पास न बनाएं। किसी भी अफवाह में न पड़ते हुए, आयोजक मण्डल पूरी जिम्मेदारी से कार्यक्रम का संचालन करें। दुर्गा पूजा समापन के बाद मूर्तियों का विसर्जन टोंस नहर मवैया में किया जाएगा। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान प्रदीप मिश्र, सूर्यकांत शुक्ल,राघवेन्द्र शुक्ल, प्रधान सन्तोष सिंह मवैया कला , विशंभर मिश्र, रामप्रकाश सिंह, पप्पू सिंह,रत्नाकर सिंह, अरुण सिंह, अंतर्राज्यीय वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद बाबू झा अशोक मिश्र, विनय शुक्ल, दिलीप चतुर्वेदी,मंसूर अली, पप्पू खान, उप निरीक्षक हर स्वरूप सिंह, आदित्य मौर्या आरछक राम विनय यादव सहित लोग उपस्थित रहे।
