नारीबारी प्रयागराज (प्रमोद बाबू झा

भगवान श्री राम भारत देश के चित्र ही नहीं चरित्र भी हैं। पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद आज अयोध्या में श्री राम लला का भव्य मंदिर बन रहा है। जहां आगामी बाइस जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के साथ विराजमान होंगे। उक्त बातें जिला यमुनापार के खण्ड संघ चालक सूर्यकांत ने सर्वेश्वर हनुमान मंदिर पूजित अक्षत कलश यात्रा के पूर्व आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा। बैठक का संचालन आरएसएस जिला सम्पर्क प्रमुख मुकेश ने किया। बैठक के बाद डीजे गाजे बाजे के साथ पूजित अक्षत कलश यात्रा नारीबारी के चारों रोड पर भ्रमण किया । एक ही नारा एक ही नाम,जय श्री राम जय श्री राम,,घर घर भगवा लहराएगा, राम राज्य अब आएगा। अयोध्या से आया बुलावा आदि गगनभेदी नारों के साथ दर्जनों चार पहिया वाहनों और सैकड़ो बाईक रैली के साथ चौखटा बॉर्डर से गन्ने हरो तक संचालित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खण्ड कार्यवाह दिवाकर, सह कार्यवाह शैलेन्द्र, विहिप जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक केसरवानी, जिला सह संयोजक शुभम पांडेय, दिवाकर त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति, महामंत्री विजय शंकर शुक्ल, उपाध्यक्ष जय सिंह, मिडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी, सह संगठन मंत्री वनवासी कल्याण आश्रम नवीन कुमार, अशोक मिश्र, विपिन गुप्ता,अंजनी लाल, अनुराधा शुक्ला, ऋषि मोदनवाल, विकास शुक्ल, राजीव तिवारी, विनय शुक्ल, राजकुमार केसरवानी दीप,अर्जुन गुप्ता, धर्मराज पाल,अंशू केसरवानी, सौरभ, शुभम् , बृजेश कुमार, सहित सैंकड़ों लोग उत्साह के साथ शामिल रहे।