( नारीबारी से सूर्यकान्त शुक्ल)
उत्तम, मध्यम प्राकृत तीन प्रकार के भक्त होते हैं। योगीश्वरों ने भगवान के चौबीस स्वरूपों का वर्णन करते हुए कलयुग में श्री राम की भक्ति को सर्वश्रेष्ठ बताया है। ध्यान करने योग्य तो भगवान का चरण अरविंद ही है। भव सागर से मोक्ष प्राप्ति के लिए भगवान के चरण नौका स्वरूप है। मीरा बाई को श्री कृष्ण की भक्ति से हलाहल भी अमृत स्वरूप हो गया।साधना मनुष्य को इन्सान बना देती है वहीं वाशना मनुष्य को हैवान बना देती है। श्री कृष्ण भगवान के एक सौ पच्चीस वर्ष का जीवन यात्रा पूर्ण हो कर गोलोक गमन हुआ। गमन के समय विचलित उद्धव जी को धरती पर रहकर भागवत का प्रचार करने का दायित्व सौंपा। चौबीस गुरुओं में पृथ्वी को गुरु बना कर सहनशीलता का ज्ञान प्राप्त हुआ, वायु से निर्लिप्तता की शिक्षा, इसी तरह हर गुरु से शिक्षा प्राप्त होती है। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से मुख्य यजमान मीना देवी शुक्ला विजय नारायण शुक्ल सूर्यकांत शुक्ल महेन्द्र शुक्ल सुरेन्द्र शुक्ल परशुराम शुक्ल, अशोक मिश्र, राजेन्द्र शुक्ल, प्यारमोहन, मनोज, विधान, सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
